देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अणुव्रत को जन जन तक पहुंचाए : साध्वीश्री मंगलयशा
अणुव्रत समिति की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
अणुव्रत समिति बालोतरा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन न्यू तेरापंथ भवन बालोतरा में किया गया। नमस्कार महामंत्र और अणुव्रत गीत के संगान के साथ मीटिंग शुरू हुई। अध्यक्ष अशोक सालेचा ने स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी को अणुव्रत के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। मंत्री महेन्द्र मेहता ने वर्ष में आयोजित हुए कार्यकमों की जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष अनिल चोपड़ा ने वर्ष भर में हुए आय व्यय का ब्यौरा सभा मे रखा। अणुविभा के राष्ट्रीय सह मंत्री ओमप्रकाश जी बांठिया ने अणुव्रत समिति बालोतरा द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की और सभी कार्यकर्ताओं को साथ मे जोड़कर कार्य करने की प्रेरणा दी। केंद्र द्वारा निर्देशित सभी कार्यों को वव्यस्थित रूप से करने का आह्वान किया। ममता गोलेच्छा और मीना ओस्तवाल को जीवन विज्ञान के कोर्स को स्थानीय विद्यालयों में करवाने हेतु संयोजक नियुक्त किया। सदस्य शिवलाल ढेलडिय़ा नवीन सालेचा ने अपने विचार और जिज्ञासा रखी। साध्वीश्री मंगलयशा जी ने सभी को प्रेरणा देते हुए फरमाया कि हमें अणुव्रत को जन जन तक पहुंचाना है। अणुव्रत आचार्य तुलसी का हर वर्ग हर जाति और हर सम्प्रदाय को दिया हुआ एक महत्वपूर्ण अवदान है। सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष महेन्द्र वैद, मंत्री प्रकाश वैद, सहमंत्री राजेश बाफना,महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा अणुव्रत समिति निवर्तमान अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा,उपाध्यक्ष कमला देवी ओस्तवाल, सुरेश गोठी,सहमंत्री पवन मंडोत ,संगठन मंत्री कनकराज बरडिया, तेयुप अध्यक्ष रौनक श्रीश्रीमाल मंत्री हँसमुख बागरेचा सहित काफी सदस्य उपस्थित हुए।

Subscribe to my channel


