खेलपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमनोरंजनशिक्षा
रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शानदार खेल का प्रदर्शन चयनित हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*रेनबो पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री प्रमित अग्रवाल जी द्वारा प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया एवं आगामी संभागीय प्रतियोगिताओ में उच्च प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन किया*
पन्ना. बुशू, कुरास, जूडो, कराते की जिला स्तरीय प्रतियोगिता गुरुकुल एकेडमी अजयगढ़ और वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता छत्रसाल स्टेडियम नजर बाग मैदान में आयोजित की गई। जिसमें 14, 17, 19 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
देवेंद्र नगर सी.एम. राइज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल अंतर्गत आने वाले अशासकीय विद्यालय रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, चार बच्चों का संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता में चयन हुआ। *सवा बेगम, मान्य जैन, हर्ष सोनी, मोहम्मद रेहान* सभी प्रतिभागी खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुरुकुल एकेडमी के संचालक अमित गुप्ता, एन.के. मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा, अमित परमार, संदीप खरे, इरफान खान, हर्षिता विश्वकर्मा, सिद्धान्त एवम् जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


