देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल की प्रमुख धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन नारनौल ने 89वीं प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली

*नारनौल टुडे न्यूज़*
नारनौल 28 जूलाई (सतीश कुमार)
श्रावण मास के प्रथम रविवार के पावन अवसर पर प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा प्रातः 6 शिवाजी नगर से 89वीं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान श्री महेंद्रपाल गुप्ता, संदीप गुप्ता परिवार द्वारा ठाकुर जी को पुष्प अर्पित एवं निशान पूजन करके प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया।
*प्रभात फेरी संगठन के संस्थापक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई।इस अवसर पर प्रभात फेरी संगठन के संरक्षक चेतन जिंदल ने श्री कृष्ण गोबिंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय एवं राधे नाम संकीर्तन …भजन के माध्यम से प्रभात फेरी का शुभारम्भ किया। प्रभात फेरी, मुख्य यजमान के निवास स्थान शिवाजी नगर से शुभारंभ होकर चांदुवाड़ा, पुल बाजार, पुरानी कोर्ट एवं शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शुभारंभ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।*
संस्था के सदस्य संदीप गोयल ने बताया की प्रभात फेरी जिस मार्ग से निकल रही थी, वहाँ पर नगरवासी बड़ी उत्सुकता से ठाकुरजी का स्वागत कर रहे थे। संगठन के संस्थापक घनश्याम गर्ग ने बताया की जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभात फेरी संगठन द्वारा नौ दिवसीय प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी और जन्माष्टमी के दिन ठाकुर जी का फूलों से सजा सुंदर भव्य रथ एवं अखंड ज्योत छप्पन भोग की झांकी शहर के प्रमुख मार्गो से निकल जाएगी। संस्था के सदस्य सतीश शर्मा ने बताया की प्रभात फेरी संगठन शहर की एकमात्र संस्था है, जिसमें प्रभात फेरी में ठाकुर जी को अर्पित होने वाली समस्त धनराशि शहर की गौशाला में गौ माता की सवामनी में इस्तेमाल की जाती है।
*प्रभात फेरी के दौरान राधे रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा व अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। रास्ते में जा रहे हर एक व्यक्ति राधा नाम के जयकारे लगा रहे थे।प्रभात फेरी में ऐसा लग रहा था कि जैसे सभी बरसाना, वृंदावन और 84 कोस की परिक्रमा कर रहे हो और चारों तरफ राधा-कृष्ण नाम का अमृत बरस रहा हो। प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से राकेश शर्मा, हेमंत अग्रवाल, योगेश बंसल, बल्लु दीवान, मनोज गोयल, सीताराम चौबे, पवन गुप्ता, जोगिंदर, सुभाष, हर्ष, संदीप, अमित, सुमंत, संजय, आशु , सतीश, सुनील, अमित, भूपेश, सुनील, विनोद, गौतम, राजीव पटीकरा, मीडिया प्रभारी सोमदेव शर्मा, सुरेश मास्टर,ओमप्रकाश कोकचा, सतीश शर्मा, नवीन, रजनी गर्ग, वंदना सैनी, सुमन सैनी, जया देवी, बबीता गर्ग, पिंकी, ममता गोयल, रश्मि गोयल, पुष्पा गोयल,अंबिका, पूजा सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। आरती के पश्चात अमृतमयी प्रसाद वितरित किया गया।*