देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वशिक्षाहरियाणा

श्रावण में शिव कथा सुनने से समस्त पापों का होता है विनाश-महंत दिनेशानंद महाराज

रद्राक्ष धारण करने से बढ़ती है यश ओर कीर्ति- महंत दिनेशानंद

 

 अटेली। 27 जूलाई (सतीश कुमार)

 

श्रावण मास में भगवान शिव की महापुराण की कथा सुनने से मनुष्य के समस्त पापों का विनाश होता है। यह वचन कथा में महंत स्वामी दिनेशानंद जी महाराज काकडोली भिवानी वाले ने अटेली में ताजपुरिया धर्मशाला में चल रही कथा में उपस्थित शिव भक्तों को कही। शनिवार को शिवमहापुराण कथा में एडवोकेट हेमंत शर्मा ने पहुंच कर महंत दिनेशानंद जी आशीर्वाद लेकर कथा श्रवण किया। लाला फकीरचंद ने बताया कि गत गुरुवार से अटेली में शिव महापुराण की कथा का आयोजन शिव भक्तों द्वारा किया जा रहा है। महंत दिनेशानंद जी महाराज ने शिव महापुराण की कथा का वाचन करते हुए रुद्राक्ष की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ बेल, पुष्प, एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं और प्रसन्न होकर अपने भक्त के सभी पाप, ताप को हर कर मनचाहा वरदान दे देते हैं। महंत दिनेशानंद महाराज ने कहा कि भगवान आशुतोष की भक्ति से व्यक्ति का यश कीर्ति संसार में बढ़ती चली जाती है। भगवान भक्ति से प्रसन्न होकर देव ओर असुरों को भी देते थे वरदान। इस मौके पर भक्त राधेश्याम सिंघल, हनुमान शर्मा, मथुरा प्रसाद, सुभाष गोयल, सियाराम गोयल, विष्णु शर्मा, राजेंद्र जांगिड़, पवन जांगिड़, अशोक शर्मा, जसवंत सिंह, भोलूराम सरपंच, बाबूलाल, दुर्गा देवी, रेणु गोयल, शकुंतला देवी, तारा देवी, देवी सिंघल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button