देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता का प्रदेश सरकार के प्रति हुआ मोह भंग-अतेंद्र यादव सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
*आगामी विधानसभा चुनाव नारनौल की दिशा ओर दशा तय करेगा! सरपंच अतेंद्र यादव*

नारनौल 26 जुलाई सतीश कुमार
नारनौल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा है कि देश ओर प्रदेश मे भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता का प्रदेश सरकार के प्रति मोह भंग हुआ है। सरपंच अतेंद्र यादव आज घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाते हुए गांव धरसु, मंडलाना, ढाणी किरारोद, निवाज नगर ओर हाजीपुर मे ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। सभी गाँवो मे अतेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया!
*उन्होंने कहा कि देश के बजट मे जनता को कोई राहत नहीं मिली है। यह केवल केंद्र की सरकार चलाने के लिए बजट है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल स्वार्थ की राजनीति करती है। अपने उदेश्य को साथर्क करने के लिए ये पार्टी कुछ भी कर सकती है। जनता को बहका कर ये पार्टी अपनी सरकार बनाती है और फिर जनता को परेशान करती है।*
सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी कम से कम 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव नारनौल की दशा ओर दिशा तय करेगा। पिछले 10 वर्षो से पिछड़ापन का दंश झेल रहे नारनौल कांग्रेस की सरकार आने पर विकास के मामलो में शिखर पर होगा।

Subscribe to my channel


