
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता जोगेंद्र सिंह सिलोर अपने एक दिवसीय दौरे पर बालोतरा जिले के प्रवास पर रहे।
जंहा उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक चर्चा की व बालोतरा जिले की जन समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव व जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया से चर्चा की।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ जोगेंद्र सिंह सिलोर एक दिवसीय प्रवास पर बालोतरा आए जंहा उन्होंने बतौर मुख्य वक्ता ज़िला कार्यसमिति में उपस्थित हो ज़िले भर के कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया व बैठक के बाद सिलोर ने बालोतरा ज़िले के ज़िला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात कर ज़िले में इन दिनों चल रही बिजली व पानी की समस्या व क़ानून व्यवस्था पर बातचीत की उन्होंने ज़िले की कमान सम्भाल रहे दोनों युवा अधिकारी जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक महोदय से उनके ऊर्जावान कार्य में संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के सकारात्मक व जनहितार्थ सुझावों को सुनने व सम्मिलित करने का भी आग्रह किया इस अवसर पर उन्होंने दोनों अधिकारियो को मद भगवत गीता की पुस्तक भेंट करते हुए दोनों का अभिनंदन किया।जंहा भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे भी उनके साथ रहे।
दवे ने स्थानीय समस्याओं व संगठन को लेकर प्रदेश प्रवक्ता सिलोर को अवगत करवाया।
इससे पूर्व कार्यसमिति बैठक में सिलोर ने भाजपा सरकार में जन हितार्थ कार्य करने,कार्यकर्ताओं के कार्य को प्राथमिकता देने,आगामी संगठन के कार्यों को उत्साह से करने के साथ साथ आगामी समय में पंचायत व पालिका चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराने का संकल्प दिलवाया।

Subscribe to my channel


