देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
आयकर विभाग बालोतरा द्वारा आयकर दिवस के उपलक्ष में नवकर विद्या मंदिर में रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में *सघन पौधारोपण * किया गया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
आयकर विभाग बालोतरा द्वारा आयकर दिवस के उपलक्ष में नवकर विद्या मंदिर में रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में *सघन पौधारोपण * किया गया । नवकर विद्या मंदिर परिसर में आयोजित पौधारोपण के वृहत कार्यक्रम में विद्यालय में अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनल ललवानी एवं आयकर अधिकारी शांतिचंद लोढ़ा के नेतृत्व में विद्यालय परिवार के 125 छात्र छात्राओं ने पौधारोपण में भाग लिया । इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनल ललवानी ने छात्रों को जीवन जीने के एवं सफलता के सूत्र बताते हुए पर्यावरण की रक्षा एवं अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक होने पर कार्य करने की बात कही। आयकर अधिकारी शांतिचंद लोढ़ा ने विभाग द्धारा आयकर दिवस पर आयोजित सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में बच्चों को पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए भी प्रेरित किया, साथ ही रोटरी क्लब एवं बालोतरा सी ई टी पी ट्रस्ट, नवकर विद्या मंदिर के सहयोग को सराहनीय ने बताया। बालोतरा सी ई टीपी ट्रस्ट के अध्यक्ष रुप चंद सालेचा ने बालोतरा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पौधारोपण करने का विश्वास व्यक्त किया । ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा ने विद्यालय परिसर में विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को उल्लेखनीय बताया । रोटरी इंटरनेशनल पूर्व सह प्रांत पाल ओम प्रकाश बांठिया ने रोटरी क्लब के माध्यम से सेवा के विभिन्न संकल्पों के साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में क्लब अध्यक्ष अशोक सुराना के नेतृत्व में कार्य करते हुए आयकर विभाग के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नवकर विद्या मंदिर प्रिंसिपल श्रीमती इंद्रकौर ने सभी का आभार ज्ञापित किया गया एवम छात्र छात्राओं द्वारा कागज की थैली लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के संचालन में रोटरी क्लब के सचिव संजय सिंघवी एवं नवकर विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा किया गया। रोटरी क्लब अध्यक्ष अशोक सुराना के नेतृत्व में शांतिलाल हुंडिया, हितेंद्र छाजेड़ ,विमल मालवीय ,मांगीलाल मालू,, पुरुषोत्तम सहित कई सदस्य ने एवं ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल डागा ,मंत्री महेंद्र वेद, नवकर विद्या मंदिर ट्रस्टी पुष्पेंद्र तातेड, नीलेश सालेचा, ललित दानी,एवं उनकी टीम के सदस्यों ने तथा विद्यालय उपाचार्य अमृतलाल बुरड़ सहित स्टाफ, के साथ ही आयकर विभाग के अधिकारी प्रेम प्रकाश,एवं कर्मचारी वर्ग देवीलाल, दीपाराम, भूराराम ने पौधारोपण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Subscribe to my channel


