अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत के उद्देश्य को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा केंद्रीय बजट।महंत श्री बालक नाथ योगी।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत के उद्देश्य को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा केंद्रीय बजट।महंत श्री बालक नाथ योगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और तिजारा विधायक महंत श्री बालक नाथ योगी जी ने केंद्रीय बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री माननीय निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा कि बजट में सभी वर्ग को साधते हुए सभी के विकास के लिए घोषणाएं की गई है उन्होंने कहा कि बजट में विशेष कर किसान, पिछड़े, महिला, युवाओं वर्ग को ध्यान में रखते हुए नई योजनाए प्रारंभ की गई है व योजनाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लक्षित आत्मनिर्भर और विकसित भारत के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा, जिससे सम्पूर्ण विश्व में भारत का प्रभुत्व स्थापित होगा ।

उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच योजनाओं के पीएम पैकेज की घोषणा की गई हैं जिसके लिए 2 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है वहीं इस वर्ष शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है जिससे निश्चित रूप से गरीब और मध्यम वर्ग को फायदा मिलेगा। इंटर्नशिप योजना से युवाओं को फायदा मिलेगा वही मुद्रा लोन 10 लाख से 20 लाख किए जाने से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में बड़ी मदद मिलेगी उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए लोन और कौशल विकास के लिए नए आयाम की शुरुआत से निश्चित रूप से युवाओं को अपने भविष्य निर्माण में बड़ी मदद मिलेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button