खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षा

पवित्र मनन दीप द्वारा कतोपुर में गुरुदेव भास्कर ने गुरुदेव मान सिंह कौशिक का पूजन कर जागरण झांकी का किया आयोजन

 

जयबीर सिंह  (कोटकासिम) अलवर

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के तत्वाधान में गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने सत्संग परिवार के साथ कतोपुर में अपने सद्गुरु भाकरी वाले गुरु जी के चित्र के समक्ष पुष्प, पूजन अर्पित कर गुरुदेव मान सिंह कौशिक का पूजन आरती वंदना की! कालू राजा और पार्टी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई तो वहीं संदीप शास्त्री एवं चिकित्सा विभाग से विमल शर्मा द्वारा भी गुरु महिमा के एक से बढ़कर एक भजन गाए गए! चिराग एंड आर्ट ग्रुप द्वारा सुंदर झांकी दिखाई गई! इस दौरान गुरुदेव मान सिंह कौशिक ने सभी को आशीर्वाद देते हुए गुरु महिमा का महत्व बताया! वही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा गुरु के बगैर पूरा जीवन बेकार है गुरु ईश्वर तुल्य होता है! इस दौरान गुरुदेव मानसिंह कौशिक, गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, कुलदीप वेद प्रकाश शर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री मुकेश सैनी, अमित शास्त्री, मनीष शास्त्री, संदीप शास्त्री, भजन गायक कालू राजा, हीरालाल लखेरा, राजेश कुमार, दुर्गेश योगी, ग्यारसी राम सैनी, पंकज पवार, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, मोहन योगी, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button