देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यव्यापार

बजट 2024: नई कर नीति, वेतनभोगी कर्मचारियों को बढ़ाई गई छूट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने भारत सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट को आम करदाताओं की दृष्टि से राहतकारी कदम बताया ।आयकर छुट सीमा 3 लाख तक करने तथा टैक्स की दरों में भी कमी करने से करदाताओं को राहत होगी, वही शेयर मार्केट में कार्य करने वाले मध्यम वर्ग को शोर्ट टर्म कैपिटल गैन पर टैक्स बढ़ाने , एवम लोंग टर्म कैपिटल गैन पर भी टैक्स दर बढाने से उनके ऊपर विशेष टैक्स भार बढ़ाया जाने से निराशा हुई है। वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा 50000 से बढाकर ₹75000 करने के कुछ राहत मिली है, वास्तव में बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए आम नागरिक करदाताओ को आयकर सीमा छूट में और अधिक बढ़ोतरी होने तथा वेतन भोगी कर्मचारियों को स्टैण्डर्ड डीडक्शन में छूट सीमा और अधिक बढ़ने की अपेक्षाएं थी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button