धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मनुष्य जीवन मे बिना गुरु कोई भी तीर नही सकता:-बांठिया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।

      भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों मठो में पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना करते हुए साधु महात्माओं का आशीर्वाद लिया।

     भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह सिवाना में महंत नृत्य गोपाल राम महाराज कर दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

उसके बाद ब्रह्माधाम तीर्थ आसोतरा पहुँचकर भगवान ब्रह्माजी व बैकुंठ धाम में खेतारामजी महाराज की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की।वही गादीपति तुलसाराम महाराज के शिष्य वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।बांठिया ने कनाना गांव स्थित श्री मठ में पूजा अर्चना कर मठाधीश परशुराम गिरी महाराज का माला व शॉल ओढ़ाई महाराज ने बांठिया को रक्षा सूत्र बांध कर आशीर्वाद दिया।उसके बाद समदडी स्थित गोविंद राम जी बगेची गादीपति नरसिंग दास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान बांठिया ने उपस्थित लोगों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि गुरू गोविन्द दोऊ खङे का के लागु पाँव,बलिहारी गुरू आपने गोविन्द दियो बताय। मनुष्य जीवन मे बिना गुरु कोई भी तीर नही सकता है।उन्होंने ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान दर्जा दिया गया है। किसी भी व्यक्ति के जीवन का उचित मार्गदर्शन करने तथा उसके ज्ञान को बढ़ाने में गुरु का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button