
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों मठो में पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने सावन के पहले सोमवार को जालोर जिले के रायथल स्थित रायथल गाँव स्थित पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर साधु संतों से आशीर्वाद लिया। बांठिया ने विशनगढ़ स्थित महादेव मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना की।इस दौरान शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर भगवान शिव से देश मे भाईचारा बढ़े ऐसी कामना की।उन्होंने ने गादीपति महाराज से धार्मिक चर्चा भी की।उसके बाद ब्रह्म धाम आसोतरा, विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोड़ा, महादेव मंदिर जसोल सहित शम्भू नाथ मठ कुड़ी में पूजा अर्चना कर अच्छे मानसून की कामना की।
इस दौरान सरपंच जसराज,ठा जबर सिंह,अशोक चौपड़ा, शांतिलाल जैन, विनोद भाई भवराणी, दिनेश गुलेच्छा, संजय चौपड़ा, सजय सालेचा,रूपाराम, नेमीचंद बारूपाल, शांतिलाल लुकड़ सहित गणमान्य लोग साथ रहे।

Subscribe to my channel


