देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिराज्यहरियाणा

हरियाणा में सत्ता परिवर्तन निश्चित है कांग्रेस को सत्ता मे आते देख भाजपा घबराई- अतेंद्र यादव सरपंच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के अंतर्गत नारनौल विधानसभा के गांवों में कर रहे हैं जनसंपर्क

 

नारनौल 21 जुलाई (सतीश कुमार,)

 

नारनौल क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रबुद्ध समाजसेवी सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा है कि हरियाणा मे सत्ता परिवर्तन निश्चित है ओर कांग्रेस को सत्ता मे आते देख भाजपा पूरी तरह घबराई हुई है!

          *सरपंच अतेंद्र यादव आज गांव डेरोली, खामपुरा मे घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे! दोनों गाँवो मे उनका जोरदार स्वागत किया! बाबा खेतानाथ मंदिर मे माथा टेककर उन्होंने आशीर्वाद लिया! सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और कांग्रेस का समय आ रहा है! इसको देखकर भाजपा सरकार ईडी का सहारा लेकर कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रही है! किन्तु कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है और आने वाले चुनावों मे जनता भाजपा को करारा सबक सिखाएगी!*

               उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 10 वर्षो के शासनकल मे हरियाणा की जनता को काफ़ी परेशान रखा ओर ऐसी-ऐसी जन विरोधी नीतियों को अमली जामा पहनाया, जिससे हर वर्ग के लोग परेशान हो गए! उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस के शासन को याद करने लगी है और विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी प्रचण्ड बहुमत प्राप्त करेगी और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे!

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button