अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के टापूकडा थाना अंतर्गत 15 वर्षो से चोरी के प्रकरण मे फरार 2 स्थायी वारण्टी उत्तराखण्ड से गिरफ्तार

संवादाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

भिवाड़ी के टापूकडा थाना अंतर्गत 15 वर्षो से चोरी के प्रकरण मे फरार 2 स्थायी वारण्टी उत्तराखण्ड से गिरफ्तार । HM कार्यालय श्रीमान पुलिस अधीक्षक भिवाडी द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू विशेष टीमों का गठन कर अलग-अलग राज्यों मे तलाश हेतू रवाना किया गया है। रिजर्व पुलिस लाईन भिवाडी से वांछित अपराधियों की तलाश हेतू उत्तराखण्ड रवाना किये गए कानि0 कुलवीरसिंह न0 985, सतबीरसिंह न0 903 ने द्वारा ने जरिये टेलीफोन थानाधिकारी टपूकडा को सूचना दी कि थाना टपूकडा के 2 वांछित अपराधी 1. अतीक अहमद पुत्र श्री जुम्मा अहमद उम्र करीब 46 साल जाति मंसूरी मुसलमान निवासी इंद्रा नगर सिरोली कला थाना पुलभटटा जिला उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड 2. अहमद हसन पुत्र श्री पीरबक्स उम्र करीब 38 साल जाति मंसूरी मुसलमान निवासी सहजना थाना किच्छा जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड के बारे मे हमने पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली है ये दोनो वारण्टी अपने अपने घर पर है। उक्त सूचना पर थाना टपूकडा से श्री राजकुमार हैड कानि0 न0 177 को अविलम्ब उत्तराखण्ड रवाना किया। श्री राजकुमार हैड कानि० न० 177 थाना टपूकडा द्वारा उत्तराखण्ड पहुंचकर कानि0 कुलवीरसिंह न0 985 से वारण्टियों के सम्बंध मे आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा स्थानीय पुलिस की इमदाद लेकर दोनो वारण्टियों को दस्तयाब किया गया।

गिरफतार मुल्जिम :- स्थाई वारण्टी 1. अतीक अहमद पुत्र श्री जुम्मा अहमद उम्र करीब 46 साल जाति मंसूरी मुसलमान निवासी इंद्रा नगर सिरोली कला थाना पुलभटटा जिला उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड 2. अहमद हसन पुत्र श्री पीरबक्स उम्र करीब 38 साल जाति मंसूरी मुसलमान निवासी सहजना थाना किच्छा जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button