देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता करना हमारा दायित्व :दवे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा जरूरत मंद बस्ती में तिरपाल व सहायता सामग्री का वितरण
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बालोतरा क्षेत्र में गुरूवार को भारी बारिश को लेकर हुए नुकसान से राहत पहुंचाने के लिए कच्ची बस्ती का दौरा करके राहत सामग्री का वितरण किया गया।
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि बालोतरा के आसपास ऐसे कई असहाय लोग है जो कच्चे झोपड़ो में रहते है संस्थान सदस्यों का सहायता सामग्री देने को लेकर नियमित आना जाना रहता है इसलिए इस भारी बारिश को देखते हुए हमने जरूरत मंद बस्तियों के आवास में भृमण करके व्यक्तियों को तिरपाल व राहत सामग्री का वितरण किया है जिससे आगामी बारिश में इन लोगो का आराम से बारिश से बचाव हो सके व संस्थान द्वारा नियमित ऐसे लोगो की सार संभाल भी की जा रही है।
संस्थान के हॉउसिंग बोर्ड प्रभारी गणपत वैष्णव व कृष्ण वैष्णव ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे के नेतृत्व में प्रत्येक बेसहारा व्यक्ति को सहारा देने का उद्देश्य है जंहा से भी सूचना मिलती है हम संस्थान द्वारा निश्चित रूप से मदद पहुंचाने का प्रयास करते है।
इस अवसर पर संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास,गौतम चौपड़ा,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,आनंद दवे,विमल मालवीय,हीरालाल प्रजापत सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


