देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा वाटर पोल्युशन कन्ट्रोल ट्रीटमेन्ट एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन ट्रस्ट बालोतरा का निर्वाचन कार्यक्रम जारी चुनाव 11 अगस्त 2024 को

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा वाटर पोल्युशन कन्ट्रोल ट्रीटमेन्ट एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन ट्रस्ट बालोतरा का निर्वाचन कार्यक्रम जारी चुनाव 11 अगस्त 2024 को

बालोतरा वाटर पोल्युशन कन्ट्रोल ट्रीटमेन्ट एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन ट्रस्ट, बालोतरा के निर्वाचन कार्यक्रम हेतु निर्वाचन अधिसूचना जारी की जाकर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। ट्रस्ट के चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि ट्रस्ट के औद्योगिक क्षेत्र के 16 सदस्यों तथा बिदुजा के 04 सदस्यों हेतु चुनाव दिनांक 11 अगस्त 2024 को सम्पन्न होगा। ट्रस्ट के सहायक रिटर्निंग अधिकारी ओ.पी. पुरोहित ने बताया कि निर्वाचन नामावली दिनांक 27.07.2024 को प्रकाशित होगी, वहीं आक्षेप 28.07.2024 से 30.07.2024 तक प्राप्त किये जा सकेगें। आक्षेपों की सुनवाई व निस्तारण 31.07.2024. अंतिम निर्वाचन नामावली 1.08.2024 को प्रकाशित होगी। नाम निर्देशन पत्र 2:08.2024 व 3.08.2024 को, जांच दिनांक 4.08.2024 को, नाम वापसी 5.08.2024 को तथा मतदान 11.08.2024 को सम्पन्न होगा। मतगणना दिनांक 12.08.2024 को होगी तथा पदाधिकारियों का निर्वाचन 13.08.2024 को सम्पन्न होगा। यह भी बताया कि ट्रस्ट के निष्पक्ष एवं विधि सम्मत चुनाव हेतु समस्त सदस्यों के अधिकार पत्र व मतदाता परिचय पत्र तैयार करवाये जा रहे हैं। ट्रस्ट के महाप्रबन्धक नेमीचन्द मेवाड़ा ने बताया कि चुनाव सम्बन्धी समस्त प्रक्रिया हेतु बालोतरा लघु उद्योग मण्डल समिति औद्योगिक क्षेत्र प्रथम चरण, एफ-115, बालोतरा में पृथक से अस्थाई चुनाव कार्यालय स्थापित किया गया है। यह भी बताया कि मतदान हेतु अधिकार पत्र/मय फोटो 24 जुलाई 2024 तक ट्रस्ट कार्यालय में जमा कराये जा सकेगें।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button