उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में संस्कृति बोध परियोजना महाअभियान की बैठक सकुशल संपन्न 

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र (समाचार) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में संस्कृति बोध परियोजना महाअभियान की बैठक सकुशल संपन्न

एनसीएल आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी परियोजना सोनभद्र में आज दिनांक 13 जुलाई 2024 को संस्कृत बोध परियोजना महाअभियान बैठक सकुशल संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

 “पश्चिम की हवा चली, क्या भूल गई पुरवइया। पश्चिमी सभ्यता के आगे, क्या हो गया सोन चिरयिया।” भारत की गौरवमयी संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के लिए और उनके हृदय में गौरव का भाव स्थापित करने के लिए “विद्या भारती संस्कृति संस्थान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) निरन्तर सन् 1984 से प्रयासरत है और उनके लिए विभिन्न परियोजनाओं द्वारा कार्यरत है। उक्त विचार विद्या भारती के क्षेत्रीय संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंद्र देव त्रिपाठी ने कही उन्होंने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी संस्कृति की सम्वाहक बने और जो मूल्यों का पतन आज दीर्घकालीन दासता के कारण दिखायी दे रहा है, उसका समूल निराकरण करके संस्कृति का यश सर्वत्र विस्तारित करें, इस दृष्टि से विद्या भारती विपुल व उच्च कोटि का साहित्य भी तैयार की है, जिसमें कक्षा 3 से 12 तक (अंग्रेजी व हिंदी माध्यम) संस्कृति ज्ञान परीक्षा की सचित्र पुस्तकें तैयार की हैं। विद्या भारती इस योजना को प्रत्येक भारतीय तक ले जाने के लिए कटिबध्द है। इस दृष्टि से विद्या भारती ने संकल्प लिया है कि विद्या भारती का प्रत्येक घटक 15 दिनों का अभियान चलायेगा, अभियान के द्वारा समाज के समस्त प्रबुध्द वर्ग को अपनी गौरवशाली संस्कृति के उज्जवल पक्षों का बोध करायेंगे।

इस कार्य के लिए हमारे वि‌द्यालयों के सभी आचार्य/ पूर्व छात्र, मातृ भारती एवम् प्रबन्ध समिति के सदस्य समाज की न्यूनतम 10-10 लोगों को “संस्कृति बोध परियोजना” से जोड़ेंगे। इस परीक्षा का आयोजन सम्पूर्ण देश में किया जायेगा। कक्षा 3 से 12 तक संस्कृति बोध माला पुस्तक 50 /- रूपये प्रति,। प्रति आचार्य / शिक्षक अभिभावक तथा आम समाज के लिए प्रवेशिका, मध्यमा, उत्तमा मूल्य ₹60/- रूपये प्रति पुस्तक तथा प्रज्ञा हेतु मूल्य रुपये 100/- रहेगा। परीक्षा तिथि 15 दिसम्बर 2024 के बाद होगी। पंजीकरण एवम् परीक्षा निशुल्क रहेगा। संस्था द्वारा आकर्षक प्रमाण पत्र दिए जायेंगे । संस्कृति बोध परियोजना महाअभियान 16 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक चलेगा सभी ने महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिये। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी जिला प्रमुख नरेंद्र भूषण शुक्ला प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्ति नगर ने किया। अतिथियों का आभार ज्ञापित वेद प्रकाश शुक्ला जी प्रधानाचार्य डॉ अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर अनपरा ने किया। इस अवसर पर काशी प्रांत प्रमुख गिरिवर शंकर तिवारी जी, संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी जी, संकुल प्रमुख बलवंत सिंह जी, विद्यालय के प्रबंधक राजदीप सिंह जी एवं सोनभद्र संकुल के दर्जनों प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button