• 24 घण्टों के अंदर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस थाना किशनगढ़बास टीम ने किया गिरफतार ।
दिनांक 09.07.2024 को परिवादीया ने उपस्थित थाना होकर एक तहरीर पेश की कि मैने अपने पुत्र को किशनगढ़बास बाई पास रोड पर नौकरी करने के लिये पिछले डेढ माह से लगाया था । मेरा पुत्र होटल पर ही सोता था तथा वहीं पर ही खाना खाता था । एक महिने की नौकरी पूरी करके घर आया था उसके बाद वापिस होटल पर काम करने गया था । श्रीमानजी दिनांक 05.07.2024 को मेरे पुत्र को होटल मालिक बलवन्त पुत्र ताराचन्द जाति पंजाबी निवासी ग्राम बम्बोरा रात्रि को अपने घर ले गया तथा उसके साथ बलात्कार किया और मेरे पुत्र को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से खत्म कर दूँगा और लगातार तीन दिन तक उसको दिन में होटल पर रखता और रात को
अपने घर पर ले जाता तथा उसके साथ बलात्कार करता रहा । आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 358/2023 धारा 137 (2) BNS व 5L/6 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
-: कार्यवाही:-
प्रकरण के सम्बंध में थाना हाजा पर एक विशेष टीम का गठन किया जाकर गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर आरोपी चिन्हित किया जाकर मुलजिम बलवन्त पुत्र ताराचन्द जाति पंजाबी निवासी ग्राम बम्बोरा थाना किशनगढ़बास को प्रकरण में गिरफतार किया गया।
– गिरफ्तारशुदा आरोपी:-
1- बलवन्त पुत्र ताराचन्द जाति पंजाबी निवासी ग्राम बम्बोरा थाना किशनगढ़बास ।