देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यविश्वस्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में मनाया गया डॉक्टर्स डे देवेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् में

दया और करुणा की भावना रखें एलोपैथी, होम्योपैथी के साथ सिंपैथी आशा का मरहम लगाये – बहनजी*

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ सुधीर अग्रवाल पन्ना

अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारी विद्यालय पन्ना की ओर से स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में डॉक्टर्स के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वृक्षारोपण के साथ किया गया। बहन जी ने सभी डॉक्टरों का सम्मान करते हुए एवं शुभकामनाएं देते हुए तथा आज के दिन की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। आप पर परिवार के साथ-साथ समाज की भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, डॉक्टर का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। आज हम देखते हैं कि 90% बीमारी मन के कमजोर होने से उत्पन्न होती है, मरीज की आधी से ज्यादा बीमारी डॉक्टर के स्नेहपूर्ण व्यवहार से ठीक हो जाती है तो डॉक्टर का तन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे मन को ठीक रखने में भी महत्वपूर्ण स्थान है।

           हम एलोपैथी, होम्योपैथी अनेक तरह की दवाओ का प्रयोग करने के साथ-साथ *सिंम्पैथी (sympathy)* का भी उपयोग करके सबका भला करें। ड्यूटी को सिर्फ ड्यूटी समझ कर नहीं परंतु अपना कर्तव्य समझ कर पूर्ण समर्पण भाव से निभाएं। *मरीज को* सिर्फ मरीज नहीं समझ कर वरन् अपनी *फैमिली मेंबर समझकर दया एवं करुणा* के साथ सेवाएं दें। धन के साथ-साथ दुआ भी कमाएं।

            कार्यक्रम में डॉक्टर अभिषेक जैन(सपत्नी) मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (CBMO) देवेंद्रनगर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button