बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा बालोतरा द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु की अगुवाई में वृक्षा रोपण करके एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की गई।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने सभी देश वासियों को एक पेड़ माँ के नाम लगवाने की बात कही थी इसी को लेकर भाजपा जिला बालोतरा द्वारा जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु,सभापति सुमित्रा जैन,पूर्व सभापति महेश बी चौहान,जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा,नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया सहित सदस्यों द्वारा पौधारोपण करके इस अभियान की शुरुआत की गई।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस सार्थक कार्य का प्रारम्भ किया गया है इस मानसून में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बालोतरा जिले में हजारों की संख्या में पेड़ लगाएंगे व प्रत्येक मंडल अध्यक्ष,कार्यकर्ता,जिला पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि सहित इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।
सभापति सुमित्रा जैन ने कहा कि बालोतरा शहर में वृक्षा रोपण का कार्य शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर अशोक व्यास,वासुदेव अग्रवाल,गोविन्द प्रजापत,रवि सोनी,रूपा राम प्रजापत सहित सदस्य मौजूद रहे।


Subscribe to my channel


