बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
*रक्तदान महादान* के विशिष्ठ सेवा कार्यों से रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा अपने वर्ष 2024_25 का शुभारंभ किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
*रक्तदान महादान* के विशिष्ठ सेवा कार्यों से रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा अपने वर्ष 2024_25 का शुभारंभ किया है रोटरी क्लब के द्वारा रक्तदान के साथ ही रक्त दानदाताओं को जो हेलमेट प्रदान किए जा रहे हैं वे जीवन की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे ,उक्त विचार अतिरिक्त जिला कलेक्टर नानूराम सैनी ने रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित क्लब के *मेगा रक्तदान शिविर* में व्यक्तकिए । लघु उद्योग मण्डल भवन में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर में अध्यक्ष अशोक सुराना ने मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का स्वागत किया एवं सुराणा स्टार्च परिवार की ओर से भी सेवा के योगदान की बात कही, रोटरी क्लब के सभी साथियों के सहयोग से वर्ष पर्यंत कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पूर्व सह प्रांत पाल ओम प्रकाश बांठिया ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों के उल्लेखनीय योगदान के साथ वर्ष 2024-25 में रक्तदान शिविर के माध्यम से जो शुभारंभ किया गया है मानव मात्र की सेवा का यह विशेष प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। कल्ब सचिव संजय सिंघवी ने कहा कि प्रायोजक सुराणा स्टार्ट प्रोडक्ट के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पारस ब्लड बैंक ,जोधपुर के द्वारा सेवाए प्रदान की जा रही है तथा शिविर में सभी रक्तदाताओं को जीवन सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट प्रदान किया जा रहे हैं। क्लब के प्रोजेक्ट डायरेक्टर महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि शिविर में 111 यूनिट रक्त दान किया गया, जिसमें अधिकांश रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वयं रक्त दान किया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष डॉ संतोष सिंह शिवनानी ,पूर्व अध्यक्ष धनराज चोपड़ा, मुन्नालाल कुमार, पुरषोत्तम सेठिया,कमलेश गोलेछा, डॉ खुशाल खत्री, कैलाश गर्ग,गौतम मेहता राजेश सिंघल सहित रोटरी सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया। कार्यक्रम के सफलता के आयोजन में महेंद्र कुमार चोपड़ा, हितेंद्र छाजेड़,मांगीलाल मालू के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया , कार्यक्रम में बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपचंद सालेचा ,बालोतरा लघु उद्योग मण्डल अध्यक्ष जसवंत गोगड़ ,बालोतरा नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन , महेन्द्र श्रीश्रीमाल, रोटरी , इनर व्हील क्लब सहित संस्थाओं के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


