बीकानेर/रविवार को बीकानेर के व्यास कॉलोनी में 360° एजुकेशन ग्रुप का शुभारंभ केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा द्वारा फीता काटकर किया गया। ग्रुप निदेशक अशोक चौधरी ने बताया कि इंस्टीट्यूट के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सेमिनार का आयोजन भी किया गया। इंस्टीट्यूट में कक्षा 10 उतीर्ण विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कोर्सेज करवाये जा रहे है साथ ही विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कॉउंसलिंग का आयोजन भी किया जा रहा है। बीकानेर में अब विभिन्न सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नाम मात्र की फीस में टॉप फेकल्टी के साथ बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी । कार्यक्रम में शिवबाड़ी मठ के विमृशानंद महाराज, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, ओमप्रकाश जी , एसआई होशियार सिंह सहित बीकानेर व आसपास के सैंकड़ों ग्रामीणजन व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।