अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
तिजारा की जनता ने अपने सांसद व केंद्रीय मंत्री का धूम धाम से मनाया जन्मदिन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा की श्री मोनी बाबा गौशाला में गौ वंशों को मीठा दलिया एवं गुड़ खिलाकर और पौधा रोपण कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के केंद्रीय मंत्री अलवर सांसद भूपेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता देशपाल यादव ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर लोकसभा क्षेत्र की प्रगति और गरीबों में वंचितों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। तिजारा मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधूड़ी ने बताया कि आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए हुए आत्मनिर्भर देश, विकसित देश की संकल्पना साकार हो रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन रामेश्वर सैनी, मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधूड़ी, भाजपा के वरिष्ठ नेता देशपाल यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंवर सिंह चौधरी, वीरेंद्र सैनी, अनिल दहिया, विवेक शर्मा, एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी, यशपाल आचार्य, साहिल राठौर, नरेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


