देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

पल्स पोलियो महा अभियान का आगाज

*जिला कलक्टर ने की शुरुआत, बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा*

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा, 30 जून। पल्स पोलियो महा अभियान के तहत रविवार को 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवाई पिलाई जा रही हैं।

जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपदरा पर पल्स पोलियो महा अभियान का आगाज करते हुए नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई।

जिला कलक्टर ने पचपदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से पोलियो महा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जिला कलक्टर ने जिले के सभी अभिभावकों से अपने 5 साल तक के बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो दवा पिलाने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी ने बताया कि पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए 3 दिन तक यह अभियान चलेगा। जिसके लिए 1 लाख 74 हजार 475 बच्चों को चिन्हित किया गया है और 352 बूथ बनाए गए हैं। अगर कोई दवा पिलाने के लिए नहीं पहुंच पा रहा है तो 2 दिन नर्सिंग कर्मी घर-घर जाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button