अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बिरामपुर के युवक का हुआ सहायक निदेशक के पद पर चयन क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा के निकटवर्ती गांव बिरामपुर के युवक योगेश्वर कुमार यादव पुत्र श्री पूर्व प्रधानाध्यापक अभय सिंह यादव का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के उपनिदेशक रोजगार अधिकारी के पद से सहायक निदेशक के पद पर चयन होने से घर, परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में आज योगेश्वर यादव के निजी निवास पुराना पेट्रोल पंप के पास से अहिंसा सर्किल स्थित, दुर्गा माता के मंदिर में ढोक लगाकर पुनः अपने घर वापस आए। इस अवसर पर लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। बिरामपुर के रहने वाले योगेश्वर यादव का क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार प्राप्ति हेतु पूर्व में किए गए प्रयास सराहनीय हैं, और आने वाले भविष्य में भी वह इसी प्रकार से क्षेत्र के लोगों के लिए प्रयासरत रहेंगे, ऐसी आशा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता देशपाल यादव, इंद्रपाल यादव, चरत यादव, नेत्रपाल यादव, अभय सिंह यादव, गजराज यादव, एडवोकेट सूर्यकांत शर्मा, कपिल यादव, जीतराम फौजी, लोकेश एडवोकेट सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button