बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा में एफ.आर.टी कर्मचारियों की कमी से बिजली समस्याओं का अंबार: मदन राज चोपड़ा

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

*श्रीमान एमडी साहब जोधपुर*

*राजस्थान विद्युत विभाग लिमिटेड, जोधपुर*

*विषय-: बालोतरा में एफ•आर•टी में कर्मचारियों की कमी और लापरवाही के संबंध में।*

श्रीमानजी

    *निवेदन है कि बालोतरा शहर में बिजली की समस्या भयंकर चल रही है। जिसमें फॉल्ट निकालना वह अन्य समस्याओं की और विभाग को ध्यान नहीं दे रहा है। बालोतरा शहर में 45 वार्ड है और बालोतरा शहर में वर्तमान एफ आर टी टीम के पास केवल चार कर्मचारी जो तीनों पारी में काम करते हैं। ऐसा हमे ज्ञात हुआ है कि तीन पारी में चार-चार कर्मचारी, दो गाड़ियां और अन्य संसाधन होने चाहिए लेकिन ना तो कर्मचारी पूरे हैं और ना ही संसाधन है। शिकायत का निस्तारण भी समय पर नहीं हो रही है। उपभोक्ता बहुत बहुत ज्यादा परेशान है और नाराज की है। हेल्पलाइन पर एफ आर टी टीम के कर्मचारियों को मोबाइल बंद आ रहे हैं । वह स्थानीय अधिकारियों S.E से लगाकर J.N तक प्रतिदिन सैकड़ो शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जनता में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। आप एफ आर टी टीम में कर्मचारियों की बढ़ोतरी करवाने की आदेश अतिशीघ्र करवाए ताकि बालोतरा की जनता को राहत प्राप्त मिल सके।*

भवदीय

*मदन राज चोपड़ा*

*पूर्व मंडल अध्यक्ष बालोतरा शहर*

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button