LIVE TVदेशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षास्वास्थ्य

नशे को कहें “ना” जीवन को कहें “हां” अब नहीं छोड़ोगे तो कभी नहीं छूटेगा कुछ पल का मजा जीवन भर की सजा जगह-जगह नुक्कड़ सभा लगा कर दिया गया व्यसन मुक्ति संदेश

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

*नशे को कहें “ना” जीवन को कहें “हां” अब नहीं छोड़ोगे तो कभी नहीं छूटेगा कुछ पल का मजा जीवन भर की सजा जगह-जगह नुक्कड़ सभा लगा कर दिया गया व्यसन मुक्ति संदेश।*

         अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय पन्ना की ओर से रक्सेहा, जमुनहाई, बिलखुरा, उड़की आदि अनेक गांवों में नुक्कड़ सभा लगा कर व्यसनमुक्ति का संदेश दिया गया।

         ब्रह्माकुमारी बहन जी ने सभी को चित्रों के माध्यम से समझाते हुए कहा कि हम इतने अनमोल जीवन को नशे में बर्बाद ना करें, नशा नाश की जड़ है। सभी को नशे से होने वाले नुकसान एवं छोड़ने की विधि भी बताई – कुछ समय रोज ध्यान( मेडिटेशन )का अभ्यास करें, जिससे हमारी आंतरिक शक्तियों का विकास होता है और हम हर प्रकार के नशे से, बुराइयों से मुक्त हो जाते हैं। यदि नशा करना ही है तो हम अच्छी चीजों का करें। किसी की भलाई करने का नशा करें, गांव को सुधारने का नाश करें।

           आगे आपने कहा कि अगर हम हर रोज 100 रूपये नशे में नष्ट करते हैं तो 1 महीने में ₹3000 व्यर्थ हो जाते हैं, जो हमारे तन एवं परिवार की सभी समस्याओं का कारण बन जाता है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं परिवार, समाज और पूरे विश्व को क्षति पहुंचाता है इसलिए आज के दिवस पर सभी व्यसन छोड़ने के प्रतिज्ञा लें।

          सभी ने संकल्प पत्र भरकर व्यसन छोड़ने की प्रतिज्ञा की एवं पुनः गांव में आने का आग्रह किया। इस मौके पर कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ देवेंद्रनगर से जुड़े हुए भाई-बहन भी उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button