देशफरीदाबादब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

स्वर्गीय चौधरी जयपाल सिंह ढिल्लों जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से आज नारनौल में लगाया गया 19वां विशाल नेत्र जांच शिविर

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*स्वर्गीय चौधरी जयपाल सिंह ढिल्लों जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से आज नारनौल में लगाया गया 19वां विशाल नेत्र जांच शिविर*

*आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू के निवास स्थान पर लगा अब तक का रहा सबसे ज्यादा सफल कैंप, 2203 लोगों ने करवाई अपनी आंखों की जांच*

            स्वर्गीय चौधरी जयपाल सिंह ढिल्लों जनसेवा ट्रस्ट के माध्यम से बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र मटरू के ढिल्लो निवास पर 19वां विशाल निशुल्क नेत्र जाँच शिविर कैंप आयोजित किया गया। आज लगे इस निशुल्क कैंप में हजारों की तादाद में पहुंचे गाँव व शहरी लोग सभी ने अपनी आंखों की जांच कराई।

         *पिछले 18 कैंपों के शानदार परिणाम को देखते हुए आज हजारों की तादाद में इस कैंप में शामिल होने ढिल्लों निवास पर पहुंची महिलाएं एवं पुरुषों को इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल की टीम के द्वारा 2203 लोगों की आंखों की जांच कर उनको चश्में, दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई गई व 158 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनको एसी बस में बैठाकर गुड़गांव इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल के लिए आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री व समाजसेवी रविंद्र सिंह मटरू ने झंडी दिखाकर रवाना किया।*

        इस मौके पर लोगों ने आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री एवं समाजसेवी रविंद्र मटरू के प्रति भारी उत्साह दिखाया तथा लोगों ने रविंद्र मटरू के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाएं। हरियाणा के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार व आम आदमी पार्टी के सह सचिव महेंद्र सिंह झंडू भी आज इस कैंप में विशेष तौर पर शामिल हुए। इस कैंप में आज शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से पधारे लोगों ने भी कैंप में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा।

         *इस क्रम में गांव निवाजनगर से पूर्व सरपंच राजकुमार शर्मा जी ने कैंप की व्यवस्थाओं के बारे में बोलते हुए रविंद्र सिंह मटरू द्वारा आयोजित पिछले 18 कैंपों की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में जन सेवा के रूप में एक अनुपम उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि रविंद्र मटरू ने कैंप में जिस प्रकार से व्यवस्था दी है, गांव-शहर व समाज में चारों तरफ रविंद्र सिंह के कार्य की सराहना हो रही है।*

      राजकुमार शर्मा ने बताया कि 2500 से ज्यादा निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवा रविंद्र सिंह मटरू ने अपने आप में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सरदार बलदेव सिंह ने इस मौके पर बोलते हुए बताया कि मटरू की नर सेवा नारायण सेवा अपने आप में काबिले तारीफ है। सेवा भारती संस्था के अध्यक्ष अरुण सिंघल व मुकेश जैन ने कैंप के दौरान रविंद्र सिंह मटरू को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

            *इस अवसर पर नारनौल नगर परिषद के पहले चेयरमैन राजकुमार चौधरी ने वॉलंटर के रूप में भी अपनी सेवा देते हुए बताया की सेवा में जो आनंद आता है, इससे बड़ा कोई परम सुख जीवन में नहीं। संस्था संयोजक रविंद्र मटरू ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि अपने पिता की स्मृति में बनाया स्वर्गीय श्री चौधरी जयपाल सिंह ढिल्लों जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से लगातार यह 19वां निशुल्क नेत्र जांच कैंप आज संपन्न हुआ है अगला 20वां निशुल्क कैंप 26 जुलाई को लगेगा। उन्होंने बताया कि अब तक 2500 प्लस मोतियाबिंद की आंखों का ऑपरेशन संस्था द्वारा करवाया जा चुका है और इस कैंप को लगाकर 19000 प्लस ओपीडी हो चुकी है 16650 चश्मा वितरण किया जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बिना रुके बिना थके लगातार लोगों की सेवा में निरंतर कैंप लगते रहेंगे।*

         आज इस कैंप के दौरान समाजसेवी संजय सैनी, जिला मीडिया प्रधान हरि सिंह जी, एससी सेल जिला अध्यक्ष शशिकांत, हरीश सैनी जी, अशोक स्वामी जी, कमलजीत शेखा, ओमपाल हुडीना, हेमंत पराशर, गौ रक्षा दल के युवा साथी मीतेश, मोनु समसू, गोविंद नीरपुर, सुंडाराम बड़गांव, विकास भूषण व अन्य साथी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button