खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

पवित्र मनन दीप द्वारा छठे आध्यात्मिक सवाल जवाब कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भक्तों ने गुरुदेव भास्कर से जवाब पाकर अपनी जिज्ञासाओं को किया शांत

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो (कोटकासिम)

 कोटकासिम। पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा छठे आध्यात्मिक सवाल जवाब कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस दौरान भक्तों ने पूछा मानसिक शांति कैसे प्राप्त हो सकती है, पांच विकार क्या है, और ध्यान से हमें क्या-क्या फायदा होता है। गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने जवाब देते हुए कहा भक्ति करने से हमें मानसिक शांति प्राप्त होती है, काम क्रोध लोभ मोह अहंकार पांच विकार है आगे जवाब देते हुए गुरुदेव ने कहा ध्यान से हजारों समस्याओं का समाधान होता है इस लोक और परलोक की खुशी प्राप्त होती है, और हमारे जीवन में परम आनंद की प्राप्ति होती है। इस प्रकार के अनेक प्रश्नों का जवाब पाकर भक्तों ने अपनी जिज्ञासाए शांत की। इस दौरान सत्संग परिवार सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button