बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा 25 जून को लोकतंत्र का काला दिवस के रूप में मनाया गया।

 जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु,जिला महामंत्री व कार्यक्रम के जिला संयोजक अमराराम सुंदेशा के निर्देशन में जिला स्तरीय कार्यक्रम बालोतरा में आयोजित हुआ।

 अमराराम सुंदेशा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु,पूर्व सभापति पारस भंडारी,महेश बी चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र के काले दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की।व बालोतरा से मीसा बंदी रहे शंकर लाल चारण के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया।

 राजगुरु ने कहा कि असल में लोकतंत्र की हत्या तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने की थी जब उन्होंने 25 जून 1975 को आपातकाल घोषित किया था जिसमें पुरे भारत वासियों के अधिकारों का हनन हुआ था।

 पारस भंडारी ने कहा कि आपातकाल की अवधि में इंदिरा सरकार की तानाशाही आज भी हमारे जेहन में जिंदा है जब आम आदमी के अधिकार कॉंग्रेस सरकार द्वारा रोन्द दिए गए थे,लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ माने जाने वाले समाचार पत्रों के प्रकाशन पर रोक लगाई गई थी और हजारों की संख्या देश भक्त जेल में बंदी बना लिए गए थे।

 महेश बी चौहान ने कहा कि आज भी हम जब हम उस दिन का जिक्र करते है तो हमें बहुत ही पीड़ा होती है किस तरीके से कॉंग्रेस की तानाशाही उस समय हावी थी,विपक्ष का नेतृत्व कर रहे जयप्रकाश नारायण द्वारा वो नारा आज भी याद है जब उन्होंने कहा था कि “सिंहासन खाली करो कि जनता आ रही है” कॉंग्रेस के अत्याचारो से दुखी जनता में एक क्रांति आई और इंदिरा गाँधी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा,वो 21 महीने का आपातकाल हम कभी नहीं भूले इसलिए 25 जून पुरे देश के लिए काला दिवस है।

 इस अवसर पर सभापति सुमित्रा जैन,पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी,मंडल प्रभारी गणपत मेहता,मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया,हितेश पटेल,अनिता गुप्ता,शांतिलाल सुथार,शंकर पालीवाल,पपु विश्नोई,कल्याण सिंह गोपड़ी,गोविन्द सिंह कालूड़ी,खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी,बजरंग चौधरी,महेश परमार,जगदीश चंदेल,नैनाराम सुंदेशा,बाबूलाल चौधरी,किशोर जीनगर,घनश्याम खारवाल,नारायण जीनगर,प्रवीण खत्री,विमल मालवीय,रितिक पंचारिया,अशोक पालीवाल, सहित सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button