बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नवीन आपराधिक कानून 2023 पर हुआ सेमिनार का आयोजन

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
बीकानेर पुलिस
नवीन आपराधिक कानून 2023 पर हुआ सेमिनार का आयोजन
बीकानेर पुलिस द्वारा एक seminar cum workshop एंड training session का हुआ आयोजन
01 जुलाई 2024 से देशभर में लागू हो जायेगा नवीन आपराधिक कानून, 2023 1 महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के ऑडिटोरियम में हुआ सेमिनार का आयोजन ।
बीकानेर पुलिस द्वारा एक seminar cum workshop एंड training session का आयोजन आज दिनांक 23/6/2024 को किया गया। गौरतलब है कि देशभर में दिनांक 01/07/2024 से नवीन आपराधिक कानून, 2023 (New Criminal Laws 2023) लागू किया जाएगा ।
इसी उपलक्ष्य में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के ऑडिटोरियम में एक seminar cum
workshop एंड training session का आयोजन आज दिनांक 23/6/2024 को किया गया, जिसमें बीकानेर पुलिस से महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, समस्त पुलिस उप अधीक्षकगण, जिला बीकानेर, समस्त थानाधिकारीगण, जिला बीकानेर व अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके अलावा 10th RAC, 3rd RAC, PMDS, PTS के अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, माननीय न्यायालय बीकानेर द्वारा मनोनीत न्यायिक अधिकारीगण, अभियोजन विभाग के अधिकारीगण, मीडियाकर्मियों, लॉ के यूनिवर्सिटी के छात्र और छात्रायें एवं रेंज के अन्य ज़िलों से भी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।
उक्त सेमिनार में नवीन आपराधिक कानून, 2023 (New Criminal Laws 2023) विषय पर प्रशिक्षण के तहत सत्रों का आयोजन हुआ।

Subscribe to my channel


