आज छः न्याति पत्रिका द्वारा डागा चौक में ऑनलाइन वेबीनार परिचय सम्मेलन का शुभारंभ 11.30 बजे शुरू हुआ ।बीकानेर के समाजसेवी भामाशाह कन्हैयालाल कल्ला ,सुधा आचार्य नगर पार्षद ,बीकानेर पूर्व पार्षद शिवकुमार पांडिया,प्रेस क्लब अध्यक्ष भवानी जोशी,पारीक समाज के सचिव एडवोकेट द्वारका दास पारीक , पूर्व पार्षद शिवकुमार पांडिया,अनिल जी जोशी,सुमन जोशी,गणेश दत्त पांडिया, घनश्याम पारीक, दीनदयाल जोशी, ममता व्यास, कविता व्यास, अनसुईया पांडिया, रुक्मणी पांडिया,युवराज व्यास,राम जीवन व्यास आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष मंत्रोच्चारण से पंडित गोपाल व्यास द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनाली व्यास एवं व्याख्याता भगवती पारीक ‘मनु’ ने किया।
आज के कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े 100 प्रतिभागियों ने अपना पूर्ण परिचय दिया ।
मार्गदर्शन के रूप में जुड़े एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत जोधपुर ,डॉ मेघना शर्मा महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, देवेंद्र त्रिपाठी, अजमेर, तिरुपति बालाजी से विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पारीक तिरुपति, हैदराबाद की लोकप्रिय कवयित्री अभिलाषा पारीक ,वैल्लूर तेलंगाना से राष्ट्रीय कवि मिट्ठू-मीठा , अजमेर से देवेंद्र त्रिपाठी, किशनगढ़ से राजेंद्र पारीक,विप्र समाज के अनेक समाज बंधुओ ने ऑनलाइन वेबीनार की भूरि- भूरि प्रशंसा की।
वहीं उद्योगपति कन्हैया कल्ला ने इसे एक सफल प्रयास बताते हुए आज की जरूरत बताया।आपने कहा कि छः न्याति पत्रिका अगर बीकानेर में परिचय सम्मेलन करती है तो हम उनके साथ हैं।जोधपुर से एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत ने इस वेबीनार को राष्ट्रीय नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण समाज को एक करने वाला बताया ,आपने कहा कि छः न्याति पत्रिका के अमूमन कार्यक्रमों में मेरी भागीदारी रहती है और समाज का पूर्ण सहयोग इस पत्रिका को मिल रहा है। वहीं सरदारशहर के पूर्व विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक ने कहा कि छः न्याति पत्रिका से जुड़े सभी बन्धुओं का सहयोग रहा आपने बताया कि पत्रिका के लिए हम हर वक्त तत्पर हैं। पत्रिका समाज का मार्गदर्शन है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी शंकर जोशी ने स्वयं छः न्याति पत्रिका कार्यालय आकर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई और बताया कि ऑनलाइन वेबीनार में समाज को बहुत फायदा होगा एवं बच्चों को घर बैठे ही रिश्ते मिलेंगे।कार्यक्रम 11:30 बजे से लेकर 3:00 तक चला जिसमें सभी प्रतिभागियों का पूर्ण परिचय हुआ।
डा.मेघना शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहां कि समाज को आज विशेष जरूरत है इस प्रकार के ऑनलाइन वेबीनार परिचय की ऑनलाइन वेबीनार परिचयों से समाज को घर बैठे ही वर-वधू का परिचय मिलता है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. मनाली व्यास व भगवती पारीक ‘मनु’ ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का परिचय करवाया और शालीनता पूर्वक कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया ।छः न्याति पत्रिका के प्रधान संपादक राम जीवन व्यास ने उपस्थित एवं ऑनलाइन प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।