देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षास्वास्थ्य

योग हमारी कार्य क्षमता बढ़ाता है

*योग द्वारा स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन का *उपहार राजयोग से धैर्य और संयम आता है राजयोग कर्मेंद्रियजीत बनाता है*– बहनजी

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय में कार्यक्रम रखा गया। बहन जी ने सभी को योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का सर्वांगीण विकास करता है। आज हम सिर्फ एक दिन ही नहीं परंतु योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। तन के साथ-साथ मन को ठीक करने के लिए हमें योग करना अति आवश्यक है क्योंकि मन ठीक होगा तो तन भी ठीक होगा। तन की बहुत सारी बीमारियां मन से जुड़ी हुई होती हैं इसलिए मन को भी ठीक करना होगा।

          आगे आपने कहा योग कला हमारी प्राचीन संस्कृति की देन है। हमारे पूर्वज योग किया करते थे इसलिए स्वस्थ रहते थे योग हमारे मन की सुषुप्त शक्तियों को जागृत करता है। दुनिया को हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से अवगत कराने के लिए भारत में और विदेशों में भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है लेकिन राजयोग (ध्यान) हमारे शरीर और मन को तो स्वस्थ रखता ही है साथ में हमें परमात्मा से भी जोड़ता है। राजयोग के अभ्यास से आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जैसे जीने के लिए हवा जरूरी है, वैसे राजयोग हमारे जीवन के लिए काफी जरूरी है, योग जीवन जीने की एक कला है। आज के आधुनिक जीवन में लोग काफी तनाव डिप्रेशन में रहते हैं तनाव को दूर करने के लिए योग एकमात्र इलाज है। दिनभर में कम-से-कम 30 मिनट भी योग किया जाए तो शरीर और मन ही नहीं बल्कि आत्मा को भी सभी विकृतियों से मुक्त कर सकते हैं। राजयोग अर्थात आत्मा का परमात्मा से कनेक्शन। राजयोग से हमारा हर संकल्प शांति, सुख, प्रेम से भरपूर होता है तब हमारा जीवन सहज सरल सदा खुशनुमा बन जाता है और इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, रिश्ते भी सुंदर बन जाते हैं और इस तरह हम सब मिलकर एक सुंदर दुनिया बनाते हैं।

           तो आज से हम सभी अपनी सोच में राजयोग( मेडिटेशन) को शामिल करें, जब हम सुबह-सुबह उठे तो अपने फोन को नहीं, अखबार को नहीं सबसे पहले परमात्मा को याद करें। अपने दिन की शुरूआत भगवान की याद से करें, जिससे हमारे दिनभर के संकल्प सही और श्रेष्ठ होंगे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button