देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

विभिन्न संगठनों ने धूमधाम से मनाई संत कबीर जयंती 

मानव एकता और समता हिमायती थे संत कबीर 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 22 जून

 सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों ने समिति के प्रधान एवं पूर्व चीफ मैनेजर चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में धूमधाम से संत कबीर की जयंती मनाई गई और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। बैठक का संचालन करते हुए सर्व समाज के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि संत कबीर का जन्म कांशी में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 1398 में हुआ था और यही वजह है कि हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ही उनकी जयंती मनाई जाती है । संत कबीर ने अपना पूरा जीवन समाज की बुराईयों को दूर करने में लगा दिया । संत कबीर ने भी अपने दोहे में कहा है कि “बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय, जो दिल खोजा आपना, मुझ से बुरा ना कोय” हरियाणा आवाज फाऊंडेशन के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ शिवताज सिंह ने कहा कि आज दुनिया में यदि कोई सबसे प्रासंगिक कवि हैं तो वे हैं, संत कबीर, जिनकी वाणी ने हमेशा समाज में फैले अंधविश्वास, रूढ़िवाद व पाखंड का घोर विरोध किया और मानवीय एकता और समता का प्रचार किया। वहीं समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान ने कहा कि कबीर साहेब एक समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि वे आध्यात्मिक रहस्यवाद के उच्च कोटि के कवि व संत थे । मूर्ति पूजा का घोर विरोध करते हुए संत कबीर ने कहा कि “लाडु लावन लापसी, पूजा चढ़े अपार। पूजा पुजारी ले गया, मुरत के मुंह छार।।” अखिल भारतीय आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान लाला राम नाहर व हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के प्रधान अनिल फाण्डन ने भी कबीर के जीवन व दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

       इस अवसर पर सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी, राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के संगठन सचिव किशनलाल लुहानीवाल, गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीरसिंह बबेरवाल, धर्मशाला खटीक सभा के प्रधान डॉ सतवीर सिंह चौहान, धानक समाज के शिवनारायण मोरवाल, रविदास एवं अंबेडकर महासभा फेडरेशन के प्रदेश लेखा परीक्षक रामकुमार ढ़ैणवाल, इम्पावरमेंट के प्रधान एवं प्राचार्य अमर सिंह निमहोरिया, संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं वाल्मीकि सभा के राजेश चांवरिया, डॉ अम्बेडकर जन जाग्रति मंच के प्रधान जसवंत भाटी, खण्ड अटेली के प्रधान प्रभु दयाल व कोषाध्यक्ष दयानंद सांवरिया, डॉ अम्बेडकर युवा समिति के प्रधान अनिल महायच , महासचिव मैनपाल महायच, कानूनी सलाहकार एवं बार एसोसिएशन के एडवोकेट गजानंद दोचानिया, कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्यारेलाल चवन, सामाजिक परिवर्तन संघ के सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के महासचिव गुरदयाल सिंह नाहर, रामचंद्र गोठवाल, पूर्व प्रबंधक जयपाल सिंह, पूर्व चीफ मैनेजर मदनलाल डाडैया व विजय सिरोहा, पूर्व विजिलेंस इंस्पेक्टर अतर सिंह खिंची, पूर्व प्रधान आरसी ग्रोवर, हरिराम सिरोहा, सचिव हजारीलाल खटावला, अमरनाथ सिरोहा, रामनिवास, वाल्मीकि समाज के करतार सिंह जैदिया, राजेन्द्र सिंह जालवान, कन्हैयालाल कालोरिया, स्योताज सिंह कोथलखुर्द, मामनराम, नम्बरदार साधुराम, बलबीर सिंह, एडवोकेट सुभाष कामरेड, मोहनलाल आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button