ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल में आयोजित समाधान शिविर में सभी अधिकारी एक साथ बैठकर कर रहे जनसुनवाई
जिला में शुक्रवार को कुल 168 शिकायतें आईं, अधिकतर का मौके पर समाधान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में 168 नागरिकों ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर समाधान किया।
*उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर जिला व उपमंडल स्तर पर कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।*
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा (आईपीएस) एडीसी दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस), एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह तथा नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


