ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा सम्बंधित एआईयूटीयूसी की ब्लाक महेन्द्रगढ़ की मीटिंग आज यादव धर्मशाला महेन्द्रगढ़ में जिला प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई.

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

महेंद्रगढ़ 22.6.2024

ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा सम्बंधित एआईयूटीयूसी की ब्लाक महेन्द्रगढ़ की मीटिंग आज

यादव धर्मशाला महेन्द्रगढ़ में

जिला प्रधान पवन कुमार

की अध्यक्षता में हुई. मीटिंग का संचालन एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने किया. मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला प्रधान पवन कुमार ने कहा कि यूनियन का

एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारियों की ज्वलंत न्यायसंगत मांगों को लेकर शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से चण्डीगढ़ में मिलेगा.

ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सफ़ाई कर्मचारियों को नियमित करने, न्यूनतम वेतन रूपए

26000 लागू करने, स्वचालित कूड़ा वाहन

उपलब्ध कराने, ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारी के रिटायरमेंट पर एकमुश्त

10 लाख रुपए देने,

मास्क सहित सुरक्षित

उपकरण उपलब्ध कराने,

एक्सग्रेसियां नीति लागू करने, सरपंचों का नाजायज़

हस्तेक्षेप खत्म करने जैसी

प्रमुख मांगें शामिल हैं.

जिला प्रधान पवन कुमार ने कहा कि गांवों में स्वच्छ

भारत मिशन को कामयाब

करने में ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारियों का अतुलनीय योगदान है, जिसे भूलाया नहीं जा सकता. ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारियों के इस

अतुलनीय योगदान का सच्चा सम्मान यही होगा कि गांवों को साफ़ सुथरा रखने वाले

ग्रामीण सफ़ाई कर्मियों की

न्यायसंगत मांगों को सरकार

स्वीकार करें. एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने कहा कि केन्द्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के बैनर तले जन आंदोलन के माध्यम से ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों के लिए संघर्ष किया जाएगा.

क्योंकि जनतंत्र में जन समस्याओं का समाधान

जन आंदोलन से ही सम्भव है

आज की मीटिंग को बनवारी लाल, सुमीत्रा, सुमन, दीपक,

राजपाल, रामप्रसाद ने सम्बोधित किया तथा

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला उप प्रधान मुकेश कुमार यादव ने ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से स्वीकार करने की पुरजोर मांग की।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button