ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
सेवानिवृत्ति समारोह धूमधाम से नाचते गाते हुए मनाया

ओशी फाउंडेशन की पूरी टीम के साथ लगभग सभी सेक्टर वासियों ने बड़े प्रेम से आदरणीय गिरिराज जी गुप्ता मकान नंबर 9/158 का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम था।
आप BKT चोपनकी से रिटायर्ड हुए हैं। आदरणीय गुप्ता जी का सभी सेक्टर वासियों ने धूमधाम से नाचते गाते हुए स्वागत किया। घर पहुंचने पर साफा पहनाकर एवं पुष्प माल्यार्पण द्वारा उनका अभिवादन किया। गुप्ता जी जैसे निस्वार्थ सेवाभावी, कर्मयोगी और धर्म प्रेमी सज्जन का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सदैव मिलती रही है, एवं आगे भी इसी प्रकार मिलती रहेगी। गुप्ता जी के सेवा भाव की सभी ने प्रशंसा की, उनके शानदार कार्यकाल के लिए सहयोगी सहकर्मियों ने आभार प्रकट किया।
सभी ने मिलकर उत्साह पूर्वक उनके बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं प्रकट की।
सभी सेक्टर वासियों व साथियों ने इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया।
सभी सहयोगियों का धन्यवाद।

Subscribe to my channel


