ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षास्वास्थ्य
झुग्गियों में ओपन एयर क्लास के बच्चों ने मनाया योग दिवस

ओशी फाउंडेशन द्वारा संचालित ओपन एयर क्लास के बच्चों ने योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। फेस 3, सेक्टर 2 और मनसा चौक की झुग्गियों में रह रहे बच्चों ने मिलकर योग किया और इस आयोजन में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर ओशी फाउंडेशन के संस्थापक, विवेक शर्मा जी ने सभी बच्चों को योग दिवस की बधाई दी और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग न केवल चिंता और तनाव को कम करता है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक कल्याण में भी सुधार करता है। योगा करने से सभी बच्चों ने खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस किया।
फाउंडेशन के ओपन एयर क्लास में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू होने से पहले बच्चों के लिए PT (फिजिकल ट्रेनिंग) क्लास होती है, लेकिन योग दिवस का महत्व विशेष होता है। इस दिन की शुरुआत योगा क्लास से की गई और इसके बाद बच्चों ने अपने नियमित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई की।
संस्था का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे न केवल बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जा रहा है। सभी बच्चों ने योग दिवस के इस कार्यक्रम को बहुत एन्जॉय किया और आगे भी नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


