
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा योगाभ्यास का कार्यक्रम रखा गया।
कृष्णा खेल संस्थान उपाध्यक्ष जगदीश जाखड़ ने बताया कि संस्थापक धर्मेन्द्र दवे व खेल संस्थान अध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में आज सभी सदस्यों को योग का अभ्यास करवाया गया मुख्य कार्यक्रम कल अग्रवाल पंचायत समाज रोजड़ा वेरा मैदान पर आयोजित किया जाएगा।
धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान द्वारा योग का कार्यक्रम रोजड़ा वेरा में आयोजित करके सभी सदस्य जिला कलेक्टर ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस अवसर पर दिलीप अग्रवाल,ललित गोयल,कुशल ओझा,अवदेश अग्रवाल,भरत बंसल,अनुराग,नवनीत भाटिया,विजय त्रिवेदी,रामू प्रजापत,विशाल राव,कमलेश गहलोत सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


