अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अवैध गौवंश को परिवहन करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

पुलिस थाना नोखा

पुलिस थाना नोखा की प्रभावी कार्यावाही

अवैध रूप से 30 गायों की तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को किया गया गिरफतार

मौके से फरार एक आरोपी की तलाश जारी

आरोपीगण को पेश न्यायालय कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

• गिरफतारशुदा आरोपीगण से गहनता से अनुसंधान जारी

पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध गो तस्करी के सम्बन्ध मे चलाये गये विशेष अभियान के तहत श्री ओमप्रकाश आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज, बीकानेर व श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशानुसार दिनांक 20.06.2024 को श्री प्यारेलाल शिवरान आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर, श्री हिंमाशु शर्मा आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में श्री हंसराज लूणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा के नेतृत्व में कार्यवाही की जाकर दो अलग अलग ट्रको में कुल 30 गाय को ठुस ठुस कर भरकर अवैध रुप से गोवंश का परिवहन करते दो ट्रक मय 30 गाय व पांच आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर गोवंश अधिनियम की धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा आरोपीगण से गोवंश के सम्बन्ध मे विस्तृत पुछताछ व अनुसंधान जारी है। आरोपीगण को न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा मे प्राप्त किया गया। मौके से फरार एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तारशदा आरोपी-

1 कुलविन्द्रसिहं पुत्र गुरमीतसिंह जाति जट सिख उम्र 38 साल निवासी कादराबाद पीएस कथुनगर जिला अमृतसर पंजाब

2 करणजीतसिहं पुत्र श्री सुखविन्द्रसिह जाति जटसिख उम्र 22 साल निवासी साहारी पीएस धारीवाल जिला गुरुदासपुर पंजाब

3 जितेन्द्रसिहं पुत्र सतपाल जाति मजबीसिख उम्र 20 साल निवासी बच्चोकाथे पीएस किला लालसिंह जिला गुरुदासपुर पंजाब,

4 मनप्रीतसिहं पुत्र अजीतसिहं जाति जटसिख उम्र 31 साल निवासी कादराबाद जिला अमृतसर पीएस कथुनगर पंजाब

5 गुरुविन्द्रसिहं पुत्र तरसेमसिहं जाति जटसिख उम्र 23 साल निवासी बच्चोकाथे पीएस किला लालसिंह जिला गुरुदासपुर पंजाब

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button