देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

श्री राम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्री राम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर नारनौल में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*श्री राम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्री राम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर नारनौल में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन*

*अब आन पड़े तेरे चरणों में उद्धार करो हे बालाजी भजन पर भाव विभोर हुए भक्तजन*

            श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर स्थानीय मोहल्ला प्राणपुरा में छिप्पी जोहड़ के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम विद्वद् ब्राह्मण परिषद के प्रधान पंडित गोपाल शास्त्री ने यजमान श्यामलाल सैनी, सोनू सैनी व मोनू सैनी को सपरिवार पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई।

          *इसके बाद गायत्री मंत्र व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, कांशीराम पार्षद, विकास अग्रवाल व नरेश मित्तल आदि ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया और गौरव म्यूजिकल ग्रुप के मास्टर सुनील कुमार ने अपने म्यूजिक की धुन से चार चांद लगा दिए। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें मास्टर धर्मसिंह ने अब आन पड़े तेरे चरणों में उद्धार करो हे बालाजी व महेश शर्मा ने रघुपति राधव राजा राम सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।*

             वहीं आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में यजमान को बालाजी का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से हेमंत गुप्ता, पंजाब रतन स्वामी, राजेश तायल, सुरेश सैनी, सुरेंद्र सैनी व ललित सैनी आदि सहित काफी संख्या में मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button