देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशविश्वशिक्षा
जल बचाओ जीवन बचाओ यही समय है जल और जीवन बचाने का सबसे श्रेष्ठ पुनीत कर्म प्रकृति का संरक्षण बहनजी
*सफाई करके किया श्रमदान*

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*जल बचाओ जीवन बचाओ यही समय है जल और जीवन बचाने का सबसे श्रेष्ठ पुनीत कर्म प्रकृति का संरक्षण बहनजी*
*सफाई करके किया श्रमदान*
ब्रह्माकुमारी विद्यालय के भाई बहनों के द्वारा धरम सागर तालाब की सफाई करके श्रमदान किया गया। बहन जी ने सभी को समझाते हुए कहा कि, जल है तो हमारा भविष्य है। जल प्रकृति द्वारा मनुष्य को दी गई महत्वपूर्ण संपत्तियों में से एक है। बिना जल के जीवन की कल्पना संभव नहीं है। जल की कमी धीरे-धीरे बढ़कर एक गंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है। प्रदूषित पानी के उपयोग से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। वर्तमान समय में भारत तथा विश्व भर में गहराए जल संकट के प्रति जन जागरूकता लाने की अत्यधिक आवश्यकता है। ऐसे समय पर ब्रह्माकुमारी संस्था ने “जल जन अभियान” के माध्यम से अनेक लोगों को जागरूक करने एवं अपनी नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराने का संकल्प लिया।
आगे आपने कहा कि प्रकृति का ऋण हम सभी के ऊपर है। प्रकृति हमें कितना देती है। अतः प्रकृति को सुरक्षित रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। अतः सभी से अनुरोध है कि अगर हम सफाई न भी कर सके तो हम गंदगी एवं प्रकृति को दूषित होने से बचाने में आवश्य सहयोग करें। यह बहुत बड़ा पुनीत कर्म होगा। सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा ली

Subscribe to my channel


