देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

श्री राम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा नारनौल में किया गया संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 श्री राम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा नारनौल में किया गया संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

*आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में भजन पर झूमे श्रद्धालु*

 श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात स्थानीय मोहल्ला खड़खड़ी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम यजमान दिनेश खुराना को सपरिवार पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद गायत्री मंत्र व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, नवीन जैन, कांशीराम पार्षद तथा दिनेश बारी ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया।

            *पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें गौरीशंकर शर्मा ने लहर-लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का, महेश शर्मा ने आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में तथा आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में यजमान को बालाजी का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।*

           इस मौके पर मुख्य रूप से वासुदेव खुराना, विकास अग्रवाल, सुरेंद्र सैनी, महेश सोनी, ललित सैनी, नमन खुराना, सोनिया खुराना, सचिन तनेजा, सुनीता, म्यूजिक मास्टर सुनील कुमार तथा हरप्रसाद आदि सहित काफी संख्या में मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button