देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

पर्यावरण संरक्षण हेतु सवेरा संस्थान द्वारा पक्षी जल परिंडे व चुग्गा कुंड वितरण कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

सवेरा संस्थान बालोतरा

 बालोतरा, 12 जून ।

 पर्यावरण की सुरक्षा ही प्रकृति की रक्षा है बढ़ते तापमान व प्रदूषण के कारण जलवायु में परिवर्तन हो रहे हैं प्रकृति की रक्षार्थ भौगोलिक संसाधनों के दोहन पर रोक लगाकर पर्यावरणीय जीवों की रक्षा करते हुए वृक्षारोपण से ही पर्यावरण होगा तथा प्राकृतिक आपदाओं पर नियंत्रण पर्यावरण के संरक्षण से ही संभव है ये सवेरा संस्थान बालोतरा के सचिव खीयाराम चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस सप्ताह के समापन के अवसर पर सवेरा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित पक्षी जल परिंडे व चुग्गा कुंड वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर महिला समन्वयक टीपू भादू व सिमरथाराम पथिक ने जलवायु परिवर्तन, वर्षा जल संचय व परंपरागत जल स्रोतों की संरक्षण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में राजस्थान सोलर सोल्यूशन के प्रबंधक वीरेंद्र नेहरा,लाल गिरी, भंवरलाल भील, भरत जयपाल, कमलादेवी, चाँदनी चौधरी, शायरी देवी, नेनुदेवी, किशन बांगड़वा, सहित कई लोग शरीक हुए। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस सप्ताह के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पक्षी जल परिंडे वितरण, पौधरोपण, परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सामुदायिक जागरूकता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया।

खींयाराम चौधरी 9828622048

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button