ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

राव दान सिंह ने अटेली में कार्यकर्ताओं का चुनाव में कड़ी मेहनत पर जताया आभार

हार जीत राजनीति का हिस्सा -प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार राव दान सिंह

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

न्यूज नारनौल। अटेली में नारनौल अटेली रोड पर ओम मैरिज गार्डन में बुधवार को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। भिवानी महेंद्रगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे और महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह ने उपस्थित कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 36 बिरादरियों के लोगों ने पार्टी को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार जीत चलती रहती है। विधायक राव दान सिंह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव में कड़ी मेहनत करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रदेश में कांग्रेस का है। ये 100 दिन का आगमी विधानसभा चुनाव में शेष बचा है। इसमें पूरी लगन और मेहनत से कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनवाने का कार्य करे। उन्होंने 30 जून को जिले में कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पहुंचने की जानकारी दी और कहा की इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट हेमंत शर्मा ने किया। पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस अनिता यादव ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नंबरदार, सुरेंद्र पटवा, धीरज तोबडा सरपंच प्रतिनिधि, राधेश्याम गोमला, येतेंद्र यादव, कर्ण सिंह, अनेक गांवों के सरपंच, नंबरदार सहित पार्टी के वरिष्ठ एवम् गणमान्य लोग और सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो। अटेली में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को मंच से संबोधित करते विधायक राव दान सिंह।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button