बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण

सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें -भुवनेश्वर सिंह चौहान* *हर घर में शौचालय बनाएं तथा तत्काल अनुदान पाएं

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 बालोतरा, 10 जून। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पंचायत समिति बायतु की ग्राम पंचायत माधासर में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि पंचायत समिति बायतु में सबसे अधिक सामुदायिक शौचालय स्वीकृत हुए लेकिन अभी तक 45 शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। उन्होंने विकास अधिकारी पंचायत समिति बायतु और स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी को निर्देशित किया कि जून माह में विशेष अभियान चलाकर इन सभी शौचालयों को आवश्यक रूप से पूर्ण करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में व्यक्तिगत शौचालय हो तथा परिवार के लोग उनका उपयोग करें यह सुनिश्चित करें। किसी भी परिवार के शौचालय नहीं है तो तत्काल ग्राम पंचायत में प्रार्थना पत्र देकर स्वीकृति जारी करवाए एवं उदयीमान उज्जवल और मॉडल पंचायत के रूप में ग्राम पंचायत को विकसित करें। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह स्वयं के घर के साथ-साथ मोहल्ले एवं गांवों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें तथा स्वच्छता हेतु चलाए जा रहे अभियान में पूर्ण भागीदार बनें। उन्होंने ग्राम पंचायत माधासर में तीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है, इनको शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक विकास अधिकारी डूंगरचन्द दर्जी, ग्राम विकास अधिकारी प्रेम सुख चौधरी, ब्लॉक कोर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन सुरेन्द्र सिंह एवं पंचायत समिति अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button