देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल ने नगर में निकाली अपनी 73वीं प्रभात फेरी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

  नगर में निष्काम भाव से राधा नाम की अलख जगाने वाले राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा आज शुभ प्रभात काल की बेला में अपनी 73वीं प्रभात फेरी का आयोजन प्रातः 6 बजे किया गया।

             *यह प्रभात फेरी श्री राजकुमार यादव, राता वाले के निवास स्थान से प्रारंभ करके मौहल्ला मीरा जी, पीरआगा, परस से होते हुए उनके निवास स्थान पर ही संपन्न हुई। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे पुरुष महिलाएं बच्चों ने ढोल डफली झांझ मंजीरा की धुन पर राधे-राधे का गुणगान किया। परिक्रमा मार्ग में लोगों ने नाच गाकर प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए जगह-जगह पर आरती की, पुष्प वर्षा की तथा प्रसाद वितरण किया।*

            संगठन द्वारा 23 जून को अपनी 75वीं फेरी भव्य रूप से प्लेटिनम जुबली के रूप में नई मंडी नजदीक राजीव चौक से बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button