देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

चालो जी चालो चालो रे भाईडा़ चालो-चालो शनिदेव रे धाम भजन पर थिरके श्रोता

भजनों की सुर-सरिता में रातभर गोते लगाते रहे श्रोता। - एक शाम शनिदेव के नाम भजन संध्या आयोजित, मन मोहक भजनों की प्रस्तुति ने समा बांधा

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा। जिला मुख्यालय पर देशान्तरियों का धोरा स्थित *श्री गणेश शनि मंदिर* पर आयोजित तीन दिवसीय भगवान *शनिदेव जयंति महोत्सव* के तहत गुरुवार रात्रि में एक शाम शनिदेव के नाम भजन संध्या में मशहूर भजन गायकों ने मन मोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भोर तक बांधे रखा। गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर वाह-वाही लूटी। भजनों के दौरान जगदम्बा, राम-लक्ष्मण आदि के स्वांग किए कलाकारों के नृत्य ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
*राष्ट्रवादी भजन गायक प्रकाश माली* ने चालो जी चालो चालो रे भाईडा़ रे चालो-चालो शनिदेव रे धाम…., की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को शनिदेव की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। इन्होंने कीर्तन री है रात शनिदेव आज थांने आणों है…., मेरी झोंपडी़ के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…., के साथ पिरोडी भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले भजन संध्या का आगाज *डीसा के गायक सुरेश माली* ने गणेश वंदना से किया। उन्होंने गुरु महिमा, जगदम्बा, बालाजी महाराज के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। *गायिका सीता माली* ने थांरे देवल में बाजा बाजे…., माजीसा घूघरिया घमकावे राणो ढोल बजावे…., शनिदेव अवतारी भारी….. आदि भजनों की प्रस्तुति देकर वाह वाही लूटी। *मेवाड़ के गायक दिलीप राणा* ने खम्मा घणी खम्मा घणी माजीसा थाने खम्मा घणी…., हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा…., खाटू नरेश श्याम धणी के जीवन पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। इसी कडी़ में *गायक अशोक प्रजापत, दीपक राव, गणपत माली* आदि गायकों ने विभिन्न देवी-देवाताओं के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या का संचालन *राजू माली* ने किया।
भजन संध्या के दौरान नेता प्रतिपक्ष मदन चौपडा़, गोविन्दसिंह कालूडी़, खेताराम प्रजापत, भृगूवंशीय ब्राह्मण देशान्तरी समाज विकास समिति बालोतरा के अध्यक्ष पन्नालाल सलुंदिया, कन्या प्रसादी के लाभार्थी मोहनलाला मोटाराम पंवार, कौमी एकता की मिशाल युसूफ भांतगर, ओमप्रकाश प्रजापत, नेमीचंद जैन, भरत पंवार, भीमाराम चौधरी, ठेकेदार केराराम प्रजापत, पार्षद रमेशपुरी गोस्वामी, हीरालाल गोयल, पार्षद प्रतिनिधि हरीश सोलंकी, गौतमा खत्री व सुरेश सिंघल सहित सैकडो़ं बालक-बालिकाएं, युवक-युवतियां व बच्चे-बुजूर्गों ने शिरकत की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button