ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय लोगों को टिकट देने के बारे में एक बड़े सर्वदलीय अभियान की 10 जून से होगी शुरुआत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

        *हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय लोगों को टिकट देने के बारे में एक बड़े सर्वदलीय अभियान की 10 जून से होगी शुरुआत*

           आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र से स्थानीय लोगों को टिकट देने के विषय बारे शीघ्र एक बड़े सर्वदलीय अभियान की शुरुवात 10 जून से की जाएगी। इस बारे में आज अटेली के पूर्व पार्षद सुरेंद्र पटवा के निजी कार्यालय में एक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें पूर्व विधायक नरेश यादव , कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नंबरदार , निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश इंजीनियर , पूर्व पार्षद सुरेंद्र पटवा व क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी राधेश्याम गोमला ने विचार विमर्श कर आगामी 10 जून को एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया।

          *आज की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि अटेली विधानसभा के हितार्थ केवल स्थानीय लोगों को ही टिकट देने के लिए सभी दलों की एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर अभियान की शुरुआत की जाएंगी तथा उसके बाद गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।*

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button