अपराधबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नगर परिषद एवं प्रदुषण नियंत्रण मण्डल की संयुक्त कार्यवाही

50 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक को किया जब्त

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 07 जून। नगर परिषद एवं प्रदुषण नियंत्रण मण्डल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक को जब्त किया।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कनिष्ट पर्यावरण अभियंता जितेंद्र डाबी ने बताया कि शुक्रवार सुबह नगर परिषद एवं प्रदुषण नियंत्रण मण्डल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों, ठेला चालकों से प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक पर कार्यवाही करते हुए 50 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त की। साथ ही प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग न करने की हिदायत दी गयी। जब्त की गई पॉलीथीन को नगर परिषद की सफाई शाखा को सुर्पद की गयी।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से महेन्द्र देवासी, निदेश काला, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश हंस व अन्य कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई की गई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button